Punjab: Accused injured in police encounter, stolen government weapon recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी, लूटा गया सरकारी हथियार बरामद

khaskhabar.com: शनिवार, 06 जून 2026 4:00 PM (IST)
पंजाब: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी, लूटा गया सरकारी हथियार बरामद
फाजिल्का । पंजाब के फाजिल्का में पुलिस ने पुराने हरिके हेड ब्रिज पर संतरी ड्यूटी के दौरान चोरी हुआ सरकारी हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में भी कामयाब रही। ऑपरेशन के दौरान आरोपी ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई, जिसके जवाब में हुई गोलीबारी में वह घायल हो गया और बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पंजाब: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ आरोपी, लूटा गया सरकारी हथियार बरामद जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों पुराने हरिके हेड ब्रिज पर तैनात पीएचजी जवान पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया था और उसका सरकारी हथियार छीनकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे। इस गंभीर मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की थीं और लगातार जांच कर रही थी।
इसी क्रम में फाजिल्का पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति लाधुका सेम नाले के पास हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस दौरान, संदिग्ध ने पुलिस दल पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एनकाउंटर के बाद एसएसपी गगनजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मखू निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से सरकारी हथियार एसएलआर 7.62 मिमी बरामद हुआ है, जो पीएचजी जवान से छीना गया था। वह उस हथियार के जरिए एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
उन्होंने कहा कि सरकारी हथियार में मैग्जीन भरी हुई थी। इससे अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम दे सकता था। एसएसपी गगनजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement