public toilet in nagaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

24 लाख में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 3:15 PM (IST)
24 लाख में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय
नागौर। जिले के बडू में केन्द्रीयराज्य मंत्री सी.आर. चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चलाए गए अभियान स्वच्छ भारत मिशन को गति देने की पहल की है। उन्होंने सांसद कोष से जिले की आठ कस्बाई ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सामुदायिक शौचालय निर्माण हेतु चौबीस लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। उन्होंने बताया ग्राम पंचायत सुलभ कॉम्पलेक्स की तर्ज पर आधुनिक शौचालय का निर्माण करेगी एवं उसकी पूरी देखरेख एवं सफाई की व्यवस्था करेगी। नागौर पंचायत समिति के श्रीबालाजी, खींवसर पंचायत समिति के खींवसर, जायल के जायल, लाडनूं के निंबी जोधा, परबतसर के बडू, मकराना पंचायत समिति के गच्छीपुरा, डीडवाना पंचायत समिति के छोटी खाटू एवं नावां पंचायत समिति के मारोठ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण प्रथम चरण में किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement