Public hearing in Neemrana: MLA Lalit Yadav directed the officials to solve the problems immediately-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नीमराना में जनसुनवाई: विधायक ललित यादव ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

khaskhabar.com: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 4:44 PM (IST)
नीमराना में जनसुनवाई: विधायक ललित यादव ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नीमराना। नीमराना पंचायत समिति सभागार में विधायक ललित यादव ने जनसुनवाई की। जन सुनवाई के दौरान विधायक ने मौके पर मोजूद उपखण्ड स्तरीय सभी अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के लिए निर्देशित किया गया,जन सुनवाई में लगभग समस्याओं का निस्तारण किया गया और बाकी समस्या के लिए अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि जल्दी से जल्दी समाधान करने के लिए आश्वस्त किया| जनसुनवाई के दौरान कुछ संस्था ब्लैक लिस्ट हो जाने के कारण जे जे एम की योजनाएं बंद पड़ी हैं इस प्रकरण को विधायक के द्वारा विधानसभा में भी कहा था कि विभाग और ठेकदारों की गलती की सजा जनता क्यों भुगते, सरकार द्वारा विभाग को निर्देशित कर समाधान करना होगा। इस दौरान नाघोडी ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया जलदाय विभाग की और विद्युत विभाग की विद्युत केबल पेड़ में से चिंगारी उत्पन्न होती है।
जोनायचा खुर्द ग्रामवासियों द्वारा विद्युत लाइन लम्बी होना बार बार फॉल्ट होने का कारण बताया,
: नगर पालिका कार्यालय के सामने सड़क के किनारे गहरा गड्ढा हादसे का कारण बताया
गूगलकोटा ग्रामवासियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग तक सड़क की मरम्मत के लिए ज्ञापन दिया।
माधोसिंहपुरा मे घरों पर से जा रही 33 केवी लाइन जानलेवा होने की आशंका जताई, शिवपुरी की ढाणी में से घरों पर से जा रही 11केवी लाइन की शिकायत दी
नीमराना के नाथ समुदाय के अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट भूमि आवंटित करने की शिकायत दर्ज की गई।
: फौलादपुर गांव से विद्युत टंकी को 10 दिन से आंधी में गिरने के पश्चात अब तक नहीं लगाने का आरोप विद्युत विभाग पर फरियादी द्वारा लगाया गया।
नीमराना में नगर पालिका में आवारा कुत्तों द्वारा पालतू पशु को नुकसान पहुंचाने की शिकायत मिला।
नगर पालिका नीमराना के मोहलडिया गांव में ई पी आई पी गेट के पास 2 साल से लिकेज पानी की लाइन को सही नहीं करने व रिको ऑफिस के पास कॉलोनी ने पानी नहीं पहुंचने की की शिकायत की।
कोलिला गांव में पी एच डी की तैयार 4 बोरिंग को चालू नहीं करने की शिकायत ग्रामवासियों द्वारा दी गई। कुंदनसिंहपुरा जेजेएम बोरिंग विद्युत कनेक्शन मिलने के बाद भी विभाग चालू नहीं कर रहा।
चौबारा में जल सप्लाई बोरिंग को 24 घंटे चालू करने की मांग रखी गई
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रामचंद्रपुरा के अभय सिंह ने उपखंड विकास अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तीसरी किस्त नहीं डाल रहा।
न पा नीमराना के कर्मचारियों को 3 महीने से वेतन नहीं मिल रहा।
हीसला मोहल्ले के मंदिर पर अतिक्रमण की शिकायत मिली।
इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी महेंद्र यादव ,कार्यवाहक उपखण्ड विकास अधिकारी,विद्युत विभाग सहायक अभियंता गजेंद्र सिंह यादव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहायक अभियंता रामवीर, सार्वजानिक निर्माण विभाग सहायक अभियंता महेंद्र यादव, क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार, जिला पार्षद भीमराज यादव, उप चेयरमैन जसवंत यादव,सरपंच संघ प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौहान,गुगलकोटा सरपंच श्यामसुंदर यादव, जोनायचा खुर्द सरपंच अजीत सिंह, एम पी इस संजय यादव, एम पी इस ऋषि यादव, युवा नेता चौधरी संदीप ओला,पी डब्लू डी रविन्द्र यादव, चीनू चौधरी, अजय चौधरी, एडवोकेट अजय यादव,यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अनूप यादव, विनोद शर्मा, धाकड़ यादव,वेदप्रकाश सिंह सैनी, अशोक मुद्गल,केशव प्रजापत, कर्मपाल चौहान, भरत सैनी, छन्नू चौहान, भवानी योगी, हरमेश जांगिड़, शेरसिंह जांगिड़, जगदीश जांगिड़, सचिन यादव, नसीब अली खान, देवेंद्र यादव , अजय यादव , जगदीश जांगिड़, युवा नेता मनोज, बिरसिंह इटकान, गिर्राज सामरिया, राधे बड़सीवाल, ताराचंद नेताजी, नवल ठेकेदार, गजेंद्र सिंह, एवं समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement