Power Outage in Pawta Area Tomorrow: Maintenance Work Scheduled at 132 kV GSS-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पावटा क्षेत्र में 24 नवंबर को रहेगी बिजली कटौती : 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव कार्य के चलते आंतेला

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2026 3:48 PM (IST)
पावटा क्षेत्र में 24 नवंबर को रहेगी बिजली कटौती : 132 केवी जीएसएस पर रखरखाव कार्य के चलते आंतेला
रामराघव इको मिल और तुलसीपुरा फीडर की सप्लाई अलग-अलग समय पर रहेगी बाधित मंगलवार, 24 नवंबर को सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक बारी-बारी से बंद रहेंगे विभिन्न 33 केवी व 11 केवी फीडर; राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम (RVPN) पावटा के सहायक अभियंता कुणाल पटेल ने दी जानकारी पावटा (कोटपूतली-बहरोड़)। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (RVPN) के 132 केवी जीएसएस (GSS) पावटा से निकलने वाले 33 केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समयावधि के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरवीपीएन पावटा के सहायक अभियंता कुणाल पटेल ने यह जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
कल इस समय बंद रहेगी इन फीडरों की विद्युत आपूर्ति
सुबह 08:00 से 10:00 बजे तक: 33 केवी फीडर आंतेला की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक: 33 केवी फीडर रामराघव इको मिल की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।
दोपहर 01:00 से 03:00 बजे तक: 33 केवी फीडर तुलसीपुरा की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।
11 केवी फीडरों पर भी पड़ेगा असर
संबंधित सब-स्टेशनों से जुड़े गांवों व ढाणियों में कटौती: सहायक अभियंता कुणाल पटेल ने बताया कि उक्त रखरखाव कार्य के कारण 33/11 केवी सब-स्टेशन आंतेला और तुलसीपुरा से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति भी निर्धारित समयावधि के दौरान बंद रहेगी। रखरखाव कार्य पूर्ण होने के पश्चात विद्युत सप्लाई पुनः सुचारू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement