Advertisement
बहरोड़ राजकीय महाविद्यालय में मतदाता पंजीयन के लिए क्लस्टर कैंप : 18 वर्ष पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों से भरवाए गए फॉर्म-6

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय सिंह यादव ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस विशेष शिविर की शुरुआत की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से मतदाता पंजीयन प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने तथा महाविद्यालय में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करवाने का आह्वान किया।
क्लस्टर कैंप के दौरान बड़ी संख्या में नव मतदाताओं से मौके पर ही फॉर्म-6 भरवाए गए और उन्हें ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ. विनीता भदौरिया, डॉ. इंद्रजीत यादव, सज्जन सिंह यादव, अनिल कुमार, विजय सिंह, डॉ. सुबोध शर्मा, डॉ. नीरू यादव, सुनीता यादव, कौशल चंद मिश्रा, करुण शर्मा, प्रिंस यादव, चेतना मुद्गल, लखन, पीयूष सहित महाविद्यालय का समस्त संकाय सदस्य, स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Behror Government College Voter Registration Camp, Shri Dharamchand Gandhi Jain Government College Behror, Form 6 New Voter Registration Camp Rajasthan, Principal Dr Vinay Singh Yadav Behror College, Kotputli Behror Education & Local News 2026
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


