Major action by Harsaura Police Kotputli-Behror : Two suspects, absconding for two months-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटपूतली-बहरोड़ की हरसौरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला करने वाले दो माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 23 नवम्बर 2026 5:38 PM (IST)
कोटपूतली-बहरोड़ की हरसौरा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला करने वाले दो माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर कार भी जब्त, 30 सितंबर को बड़ोदामेव हाईवे से युवक को उठाकर नांगल लाखा नदी में ले जाकर लोहे की रॉड व हॉकी से अधमरा होने तक पीटा था एसपी सतवीर सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने शैतानसिंह और हेमंतसिंह को दबोचा कोटपूतली-बहरोड़। कोटपूतली-बहरोड़ जिले की हरसौरा थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट के एक संगीन मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब दो माह से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर वाहन को भी जब्त कर लिया है।
बड़ोदामेव हाईवे से अपहरण कर नांगल लाखा नदी में की थी बेरहमी से मारपीट
क्या था पूरा मामला: पुलिस के अनुसार, कोठियां (थाना बानसूर) निवासी 73 वर्षीय परिवादी देशराज राजपूत ने 1 अक्टूबर 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 सितंबर 2026 को उनका पोता बड़ोदामेव हाईवे के पास खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आई एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार कोठियां (बानसूर) निवासी शैतानसिंह और हेमंतसिंह हाथों में लोहे की रॉड और हॉकी लेकर उतरे। आरोपियों ने आते ही युवक को जबरन गाड़ी में पटक लिया और नांगल लाखा नदी क्षेत्र में ले जाकर लोहे की रॉड व हॉकी से उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोपी युवक को अधमरा हालत में नदी क्षेत्र में ही पटककर फरार हो गए थे। इस पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 186/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
विशेष टीम का गठन कर दोनों आरोपियों को दबोचा, फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नाजिम अली खान के निर्देशन तथा बानसूर वृत्ताधिकारी सुहासी जैन के निकटतम सुपरविजन में हरसौरा थानाधिकारी उपनिरीक्षक प्रकाशसिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से 23 नवंबर 2026 को दोनों फरार आरोपियों— ढाणी बूडाला तन परसाकाबास (थाना हरसौरा) निवासी शैतानसिंह पुत्र मामनसिंह (32) और हेमंतसिंह पुत्र तेजपालसिंह (20) को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी उपनिरीक्षक प्रकाशसिंह राठौड़ के साथ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) अमरसिंह, हेड कांस्टेबल सोमदत्त, कांस्टेबल ललित कुमार और कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement