प्रतापगढ़ जिले मे 1000 पुरूषो पर 976 महिलाएं है जिस से प्रतापगढ जिला
राजस्थान मे टोप 10 मे है लेकिन हमे लोगो मे जागरूकता के लिए प्रयास करते
रहना चाहिए जिससे एक दिन महिला एवं पुरूषों की सख्या समान हो सके। इफसमन के
राष्ट्रिय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ट पत्रकार महावीर मोदी ने कहा कि बेटियां तो
दो कुल का नाम रोशन करती है पहला मां बाप का फिर ससुराल का। इस देश मे
अनेक बेटियां हुई जिन्होंने अपनी काबिलीयत के दम पर बुलंदीयो को छुआ है।
इस अवसर पर पीसीपीएनडीटी समन्यक संदीप शर्मा, युनुस मंसुरी, भंवरलाल मीणा
ने भी अपने विचार रखे। महाविधालय की छात्रा कृष्णा गायरी ने कविता सुनाकर
बेटी बचाने की अपील की। कार्यक्रम के अन्त मे डॉ. ओपी बैरवा ने बेटी बचाने
की शपथ दिलाई। आभार शिवनारायण रैदास ने व्यक्त किया। इस अवसर पर दर्पण सेवा
संस्था सचिव विवेक कुनिया, हरिश जटिया, कालेज व्याखाता रत्नेश शर्मा, हरिश
पाटीदार, निकीता जैन, जवाहर मालवीय, भैरूलाल मीणा सहित स्टाफ रहा।
कार्यक्रम का संचालन हरिश व्यास ने किया।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज