proud of daughters-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटियां तो दो कुल का नाम रोशन करती है

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 दिसम्बर 2016 5:06 PM (IST)
बेटियां तो दो कुल का नाम रोशन करती है
प्रतापगढ। शहर के धरियावद रोड स्थित जे.आर. कन्या महाविधालय मे दर्पण सेवा संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बेटी बचाओ बेटी पढाओ एवं कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी बैरवा ने बेटी बचाने की शपथ दिलाई। संस्था के उपाध्यक्ष दिलीप सेन ने बताया कि संस्था द्वारा जिले मे बेटी बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी बैरवा, कार्यक्रम की अध्यक्षता इफसमन के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ट पत्रकार महावीर मोदी ने की। विषिष्ट अथिति पीसीपीएनडीटी समन्यक संदीप शर्मा, कांठल टुडे समुह के प्रबधंक युनुस मंसुरी, राष्ट्रिय कवि हरिश व्यास, नर्सीग एशोसियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पासवान थे। महाविधालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की जिसके बाद दर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष सुरेश गुर्जर ने संस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बारे मे जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी बैरवा ने कहा कि दर्पण सेवा संस्था ने बेटी बचाओ अभियान चलाकर एक अच्छी पहल शुुरू की है, कन्या भ्रुण हत्या की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा भी समय समय पर जनजागृति चलाए जाते है। जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement