रोहतक। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर पर हमले के विरोध में गुरुवार को उनके समर्थन वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रोहतक के अम्बेडकर चौक पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका। अशोक तंवर के समर्थकों का कहना था कि 6 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पर हमला एक सोची समझी साजिश थी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर साजिश रच कर जानलेवा हमला किया है। इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।