अंबाला। महर्षि वाल्मीकि जयंती और प्रकाशोत्सव के मौके पर जोगी मंडी वाल्मीकि सभा की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा सदर मंडल सचिव सुनील चोपड़ा ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर चोपड़ा ने सभी को वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद शोभायात्रा शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई बी सी बाजार होते हुए वाल्मीकि मंदिर पहुंची। जहां भगवान वाल्मीकि की महाआरती की गई। इस मौके पर वाल्मीकि सभा के चेयरमैन हरिकिशन, प्रधान प्रदीप, कोषाध्यक्ष बुद्धराम, महासचिव मनोज, सचिव अशोक कुमार, राजू, सूरज, कार्यक्रम अध्यक्ष सुशील राठी, भाजपा युवा मोर्चा प्रधान कुनाल, प्रवेश, रविबुद्धि, राजा, इकबाल और विक्की शर्मा के साथ मीडिया प्रभारी बलकेश वत्स भी मौजूद रहे।