Advertisement
शिक्षकों के घड़े से पानी पीने को लेकर 'दलित' छात्रा की पिटाई के बाद जांच के आदेश

छिखारा गांव की रहने वाली बच्ची एक बेसिक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है।
उसने बताया कि स्कूल में शिक्षकों और छात्रों के पानी पीने के लिए घड़े रखे गए हैं।
शनिवार को छात्रों के लिए रखा गया घड़ा खाली था, तो उसने शिक्षकों के घड़े से पानी पी लिया।
इस पर सहायक शिक्षक कल्याण सिंह ने उसके साथ मारपीट की।
किशोरी ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया।
उसके पिता रमेश कुमार कई ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंचे।
आरोप है कि तब भी संबंधित शिक्षक ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
इसके बाद सभी ने तहसील पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
अपर बीएसए गौरव शुक्ला ने रविवार को बताया कि स्कूल में शिक्षक और छात्र के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
लड़की ने कहा कि उसके साथ पहले कभी भेदभाव नहीं किया गया। जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
वहीं शिक्षिका कल्याण सिंह ने बताया कि छात्रा घड़े में हाथ डालकर गिलास से पानी निकाल रही थी।
सिंह ने कहा कि इसके लिए उसे डांटा गया था और मैंने छात्रा की पिटाई नहीं की थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
महोबा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


