कुरुक्षेत्र। जिला करागार के बंदियों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने को लेकर पीएनबी आरसीटी की ओर से कैदियों को प्रशिक्षण दिया गया। 30 दिवसीय घरेलू बिजली उपकरण मरम्मत के समापन के मौके पर एडीसी धर्मवीर सिंह ने कैदियों को प्रमाण पत्र भी बांटे। साथ ही एडीसी ने कैदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे यहां से जाने के बाद अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश करें और स्वरोजगार स्थापित करें। इस अवसर पर अभय परमार ए.जी.एम. सर्कल आॅफिस पी.एन.बी भी मौजूद थे। जिन्होंने कैदियों को रिहा होने के बाद पूरी तरह आर्थिक मदद करने का वादा किया। जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद बंदियों को टूल किट भी प्रदान की गई हैं। जो जेल से छुटने के बाद इन्हें दे दी जाएगी। ताकि ये समाज में जाते ही अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।
यह भी पढ़े :EXCLUSIVE:रीता बहुगुणा जोशी की ख़ास ख़बर से खास बातचीतयह भी पढ़े :पर्स में ना रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाओगे कंगाल