Advertisement
अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत तैयार सोमेसर स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

स्टेशन के दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर 8950 वर्ग मीटर क्षेत्र में रीसरफेसिंग का कार्य किया गया है। साथ ही, यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए 765 वर्ग मीटर (अतिरिक्त 7 बे) का नया प्लेटफ़ॉर्म शेल्टर बनाया गया है। स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए 350 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है। स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए 90 केडब्लूपी ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। यात्री आसानी से टिकट प्राप्त कर सकें इस हेतु अनारक्षित टिकट के लिए स्टेशन के दोनों एंट्री गेट पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) स्थापित की गई हैं। साथ ही आरक्षित टिकट के लिए भी आवश्यकतानुसार टिकट काउंटर की व्यवस्था भी की गई हैl
यात्रियों के आराम के लिए वेटिंग रूम और वीआईपी रूम में 3 एयर कंडीशनर और हवा के बेहतर संचलन के लिए वेटिंग हॉल में 12-फीट का विशाल एचवीएलएस पंखा लगाया गया है। स्टेशन परिसर में 146 इनडोर एलईडी डाउन लाइट्स, फसाड लाइटिंग, सर्कुलेटिंग एरिया में 8 डेकोरेटिव एलईडी पोल और 4 हाई मास्ट टावर्स लगाए गए हैं। यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए 57 साइनेज बोर्ड और द्विभाषी (हिंदी व अंग्रेजी) स्टेशन नाम बोर्ड लगाए गए हैं। आपातकालीन बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 62.5 KVA का डीजी सेट स्थापित किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों प्लेटफॉर्मों पर कुल 50 कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड ( प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर 25 और प्लेटफार्म संख्या-2 पर 25) लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2 सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, 2 एट-ए-ग्लांस डिस्प्ले बोर्ड, 1 एलईडी डिस्प्ले और 1 बड़ी वीडियो वॉल स्थापित की गई है। स्टेशन पर स्पष्ट सूचना प्रसारण के लिए 27 स्पीकर्स युक्त पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और सटीक समय के लिए 2 जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां लगाई गई हैं।
यात्रियों के लिए हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। सोमेसर स्टेशन को पूरी तरह से दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। दोनों प्लेटफॉर्मों पर टेकटाइल टाइल्स लगाई गई हैं। इसके साथ ही, मौजूदा फुट ओवर ब्रिज पर आवागमन को आसान बनाने के लिए 2 आधुनिक पैसेंजर लिफ्ट लगाई गई हैं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए पृथक शौचालयों का निर्माण किया गया है। सोमेसर रेलवे स्टेशन का यह नया और आधुनिक स्वरूप न केवल स्थानीय यात्रियों बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले सभी रेल यात्रियों के सफर को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पाली
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


