Preparations for Panchayat Elections Complete in Sri Ganganagar; Polling Teams Reach Designated Centers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दल केंद्रों पर पहुंचे

khaskhabar.com: सोमवार, 02 नवम्बर 2026 4:41 PM (IST)
श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी, मतदान दल केंद्रों पर पहुंचे
श्रीगंगानगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जिले की सूरतगढ़, राजियासर, श्रीविजयनगर पंचायत समिति सदस्य एवं इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला परिषद जोन के तहत सदस्य पदों ंके चुनाव के लिये सोमवार को डाॅ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय श्रीगंगानगर से मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात ईवीएम व मतदान सामग्री देकर रवाना किया गया। दोपहर बाद तक सभी मतदान दलों द्वारा अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान से पूर्व की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव ने बताया कि जिले की सूरतगढ़, राजियासर, श्रीविजयनगर पंचायत समिति सदस्य एवं इन निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित जिला परिषद जोन के तहत सदस्य पदों ंके चुनाव के लिये मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये हैं तथा चुनाव से पूर्व की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हंै। चुनाव शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो, इसको लेकर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल लगाये गये हैं। मतदान 3 नवम्बर 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। इसके पश्चात 5 नवम्बर को संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच, अगले दिन उपसरपंच पदों के लिये चुनाव करवाये जायेंगे। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता अश्विन के. पंवार, एएसपी दीपक शर्मा, जिला कोषाधिकारी योजना, सुरेन्द्र कुमार सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement