कन्नौज। रेलवे विभाग महिलाओं की सुरक्षा के लिए
चाहे कितने भी कठोर क़ानून बना दे लेकिन महिलायें आज भी महफूज़ नहीं है । कन्नौज
सदर कोतवाली क्षेत्र के सहिल्लापुर की रहने वाली शिल्पी पत्नी सोनू के साथ हुई
वारदात रेलवे प्रशासन पर सवालिया निशान
खड़ा कर रहा है । चार माह की गर्भवती शिल्पी फर्रुखाबाद दवाई लेने के लिए गई हुई
थी । महिला फर्रुखाबाद से कन्नौज आने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठ गयी । ट्रेन
में कुछ दरिंदे आये और महिला से छेडछाड़ करने लगे । पीड़िता ने जब छेड़छाड़ का
विरोध किया तो वो लोग महिला को गाली गलौज करते हुए महिला को चलती ट्रेन से धक्का
दे दिया ।
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!यह भी पढ़े :चारों धामों से निराला ब्रजधाम