Horrific road accident in Kannauj: Three youths killed, one injured after being hit by an unknown vehicle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक घायल

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 नवम्बर 2026 10:39 AM (IST)
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक घायल
कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कचाटीपुर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक जब कचाटीपुर के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
भीषण सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को उजागर किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल युवक का इलाज जारी है, उससे भी पूछताछ की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement