अलवर। नगर परिषद की अनदेखी के चलते शहर सफाई व्यवस्था फेल होती नजर आ रही है। मोती डूंगरी के पास मंगल विहार कॉलोनी के मोड़ पर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बाहर पड़े गंदगी का ढेर लगा है। जिसमें आवारा पशु विचरण करते रहते हैं और कई बार लड़ते हुए कई राहगीरों को जख्मी कर चुके हंै। यहां गुटखा-खैनी के पाउच से गन्दगी फैल रही है। मोती डूंगरी के पीछे राजीव गांधी पार्क के मोड़ पर एक निजी चिकित्सालय के पास फैला कचरे का ढेर तथा खुला पड़ा बिजली का स्विच बोर्ड किसी घटना को न्यौता दे सकते हैं। यहां कोचिंग इंस्टिट्यूट है। जिसमें रोजाना सैंकड़ों बच्चे पढऩे आते हैं।
जगह-जगह कचरे के ढेर