Advertisement
30 नवंबर तक प्रयागराज की सड़कें होंगी सुदृढ़, 50 परियोजनाओं ने पकड़ी गति

महाकुंभ के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हनुमान मंदिर कॉरिडोर का कार्य 10 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कॉरिडोर न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। इस कार्य को समय पर पूरा करने से मंदिर क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और सुगमता को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हाल ही में महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने का आश्वासन दिया गया।
पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह का कहना है कि महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के साथ ही सौंदर्यीकरण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण सभी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण कर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के अनुभव को यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


