जीपीएस से डाक विभाग का वाहन कहां खड़ा हुआ, किस रूट पर है, इसकी मॉनीटरिंग होती रहेगी। डाक सामग्री के समय से न पहुंचने की शिकायत आमतौर पर बनी रहती है। प्रधान डाकघर में अधिकारी बी आर्या का कहना है कि इस शिकायत का समाधान निकाल लिया गया है। विभाग में ऐसे 10-12 मेल वाहन हैं, इन पर जीपीएस लगाए जाने हैं।