Police will oversee from drone camera-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:34 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्रोन कैमरे से निगहबानी करेगी पुलिस, सब पर होगी पैनी नजर

khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 08:36 AM (IST)
ड्रोन कैमरे से निगहबानी करेगी पुलिस, सब पर होगी पैनी नजर
गोरखपुर। ड्रोन कैमरे से पुलिस दशहरा और मुहर्रम पर नजर रखेगी। कोतवाली क्षेत्र में आज ड्रोन कैमरे को उड़ाकर पुलिस ने पैनी नजर से सब कुछ देखा। मुहर्रम और दशहरा को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शहर के कोतवाली सर्किल में पड़ने वाले तीन थाना क्षेत्रों क्रमशः कोतवाली राजघाट और तिवारीपुर संवेदनशील हैं। इन जगहों की निगहबानी के के लिए पुलिस ने कई ड्रोन कैमरों की व्यव्स्था कर हर स्थिति पर नजर बनाये हुए है। आज सीओ कोतवाली अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में ड्रोन कैमरे से कई जगहों की जांच पड़ताल की गयी। इन क्षेत्रों में मुहर्रम का जुलूस भी बड़े व्यापक तरीके से निकाला जाता है। इन सब पर ड्रोन की पैनी नजर रहेगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement