Police seized firecrackers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर पर मारा छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 3:33 PM (IST)
घर पर मारा छापा, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
यमुनानगर। कैंप इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक दुकान के पीछे बने घर पर छापा मार कर भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे पटाखे बरामद किए है। बिना लाइसेंस के कालोनी के बीचों बीच घर में छत पर दुकानदार पटाखों को रखता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापा मार कर भारी मात्रा में पटाखे जब्त कर दुकानदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। फर्कपुर थाने के जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि कालोनी के लोगों ने ही पहले इस मामले में शिकायत की थी और बाद में कोई भी आगे नहीं आया। लिहाजा पुलिस ने पटाखे दिखाई देने पर कार्रवाई शुरू कर दी। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने पटाखों को बेचने के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित किए हैं। इसके बावजूद लोग ज्यादा पैसे के लालच में अवैध रूप से पटाख बेच रहे हैं। यह भी पढ़े :चिकनगुनिया मुझे भी हुआ, दर्द मैं समझती हूं: वसुंधरा राजे
यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement