पंचकूला। हरियाणा पुलिस अपराधिक तत्वों से निपटने में पूरी तरह सक्षम और सजग है। साथ ही पुलिस विभाग की ओर से शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी जाने सहायता राशि को भी 10 लाख से बढ़ाकर तीस लाख कर दिया है। वहीं एचडीएफी बैंक की ओर से किए गए दुर्घटना बीमा के तहत हादसे में मृत्यु होने पर पुलिसकर्मी के परिजनों को मुआवजा राशि 25 लाख से बढ़ाकर तीस लाख रुपए कर दी है। ये कहना है हरियाणा के पुलिस महानिदशक डाॅ के पी सिंह का। वे शुक्रवार को पंचकुला पुलिस लाइन में हुए राज्यस्तरीय पुलिस स्मृति परेड के दौरान बोल रहे थे। इस दौरान सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्प चक्र अर्पित किया। उन्होंने पुलिस विभाग के जवानों पर गर्व जताया। जो हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करने को तैयार रहते हैं।
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive: राहुल गांधी पर क्यों उठाते हैं अपने ही सवाल ?यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना