Advertisement
इटावा में पुलिस मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल

कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक गोली आरोपी शिवम के बाएं और दूसरी गोली आरोपी रिंकू उर्फ ब्रिगेडियर के दाएं पैर में लगी। दोनों अभियुक्त घायल होकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे 315 बोर, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल घटना को अंजाम देने में किया गया था। घायल आरोपियों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवम उर्फ गोलू के खिलाफ इटावा और आसपास के जनपदों में लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रिंकू उर्फ ब्रिगेडियर पर भी हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में अनेक मामले दर्ज हैं।
इस गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना चौबिया में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
इटावा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


