Police checking operation at night-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस ने रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया

khaskhabar.com: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 9:43 PM (IST)
पुलिस ने रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया
नारनौल । जिला महेंद्रगढ़ में बीती रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक जिले के पुलिस अधिकारी सड़क मार्ग पर रहे और नाईट डोमिनेशन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिले के सभी डीएसपी और पुलिस अधीक्षक सहित 234 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहे।इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि किसी प्रकार की आतंकवादी घटना को रोकने को लेकर पूरे देश में सभी सुरक्षा कर्मियों को हाई अलर्ट किया हुआ है। इसी संबंध में पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेश पर पूरे हरियाणा में अचानक रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें जिला महेंद्रगढ़ में भी पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने पुलिस महानिदेशक के आदेश पर रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में स्वयं एसपी सहित जिले के सभी डीएसपी. और 234 पुलिस कर्मचारी रात को सडक़ मार्ग पर रहे। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर ने जिले के कई नाकों को चेक किया और नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को आदेश दिए कि किसी भी वाहन को बगैर चेकिंग किए बिना नहीं जाने दिया जाए। इस चेकिंग अभियान में पूरे जिले में रात भर 734 वाहनों को चैक किया गया। इस दौरान 22 वाहनों के चालान किए और जिन वाहनों के कागजात नहीं मिले उन 16 वाहनों को इम्पाऊंड किया। चेकिंग अभियान के दौरान जिले में 27 संदिग्ध लोगों के अपराधिक रिकार्ड जानने के लिए पर्चा अजनबी भरकर उनके द्वारा बताए पते अनुसार सम्बन्धित थाना में भेजा गया है, ताकि उनका रिकार्ड जान सकें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement