चम्बा। चम्बा पुलिस ने कानून का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्यवाही करते हुए 159 चालान काटकर 25400 रुपए जुर्माना वसूल किया। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने रावी नदी से अवैध रूप से रेता निकाल रहे एक व्यक्ति को भी पकडा जिससे पुलिस ने 4500 रुपए जुर्माना किया है। इसकी पुष्टि डीएसपी चम्बा वीर बहादुर सिंह ने की है।