Bolero falls into ravine in Chamba, killing two youths; vehicle overturns 200 meters below.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 15, 2026 4:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंबा में बोलेरो खाई में गिरी, दो युवकों की मौत; 200 मीटर नीचे जाकर पलटी गाड़ी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 11:40 AM (IST)
चंबा में बोलेरो खाई में गिरी, दो युवकों की मौत; 200 मीटर नीचे जाकर पलटी गाड़ी
चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भरमौर के दिनका के पास काली मंदिर के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गुरुवार देर रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बोलेरो से लाहल स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद वे वापस भरमौर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान दिनका के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
बोलेरो के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मृतकों की हुई पहचान
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रविंद्र शर्मा निवासी चोबिया, भरमौर और विशाल कपूर निवासी भरमौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बोलेरो रविंद्र शर्मा चला रहे थे, जो पेशे से ड्राइवर थे।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भरमौर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement