Advertisement
हिमाचल के चंबा में हादसा : लाहाड़ गांव के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद साझा की जाएगी।
प्रशासन ने इस दर्दनाक दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एक ही पल में पांच जिंदगियां खत्म हो गईं, जिनमें एक मासूम बच्चा भी शामिल था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंबा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


