रोहतक। जिला पुलिस की सी.आई.ए.-1 की टीम ने मंगलवार रात्रि गांव बलियाना के पास लूट की योजना बनाते हुए 25,000/- रुपये के ईनामी बदमाश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से भारी मात्रा में अवैध हथियार व एक गाडी बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि विकास उर्फ विक्की निवासी बलियाणा, कुलबीर देशखेड़ा व प्रवीन रोजला एक सफेद रंग की गाड़ी लेकर कार शोरुम से थोड़ा आगे किसी वारदात को अंजाम देने के लिए हथियारों सहित खड़े हैं। जब पुलिस उन्हें पकडऩे पहुंची तो बदमाश हाथों मे हथियार लेकर उतरे तथा पुलिस को हथियारों के बल पर लूटने की कोशिश की। पुलिस ने समझदारी के साथ कार्य करते हुए तत्परता दिखाते हुए तीनों लडक़ों को हथियारों सहित काबू किया है।