khaskhabar.com: बुधवार, 10 अगस्त 2016 9:12 PM (IST)
बाड़मेर। कहते हैं कविताओं के शब्द न तो देश देखते हैं और न ही किसी तरह का बंधन। इनके एक-एक शब्द में वह मोशिखी होती है कि हर किसी के रुखसारों पर लाखों रंग आ ही जाते हैं, लेकिन अब तक इन रंगों से महरूम रही सरहद की कंटीली बाड़ अब काव्य पंक्तियों से सराबोर हो रही है। पाकिस्तान से लगती बाड़मेर की 270 किलोमीटर लंबी सरहद पर सीमा सुरक्षा बल मॉडल बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) बना रही है, जिस पर देश के ख्यातिनाम कवियों की चुनिंदा कविताओं को लिखने का काम किया जा रहा है। पश्चिमी सरहद पर एक बीओपी को मॉडल बीओपी के रूप में तैयार किया जा चुका है, जिस पर माखन लाल चतुर्वेदी, द्वारका प्रसाद सरीखे कवियों की चुनिंदा कविताएं लिखी गई हैं। यहां झरना, आंसू, लहर, कामायनी, प्रेम पथिक कविताएं उकेरी हुई नजर आएंगी।