PNB Extends Financial Support to Ganganagar Marathon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गंगानगर मैराथन में पीएनबी ने दिया आर्थिक सहयोग

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 5:32 PM (IST)
गंगानगर मैराथन में पीएनबी ने दिया आर्थिक सहयोग
श्रीगंगानगर। शहर में फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और“नशा मुक्ति”के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली“ गंगानगर मैराथन 2026” में पंजाब नेशनल बैंक भी सहयोग करेगा। उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां दीपक कुक्कड़ ने बताया कि मैराथन में सहयोग के लिए गुरूवार को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 50 हजार रूपये की वित्तीय राशि का चेक जिला परिषद सीईओ अभिषेक जैन को सौंपा गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विरेन्द्र पाल सिंह, एलडीएम मुकेश जांगड़ा, पीएनबी की नगरपरिषद शाखा के सन्नी अरोड़ा, वरिष्ठ प्रबंधक राजभाषा रोशन चायल सहित अन्य मौजूद रहे। कुक्कड़ ने बताया कि सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य के संदेश के मद्देनजर पीएनबी कर्मचारियों ने भी बड़ी संख्या में मैराथन में दौड़ने के लिए अपना पंजीकरण कराया है। बैंक अधिकारियों ने फिट गंगानगर सोसायटी के पदाधिकारियों को सहयोग राशि का चेक औपचारिक रूप से सौंपते हुए मैराथन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। बैंक प्रबंधन ने कहा कि वित्तीय सहयोग के साथ-साथ उनके कर्मचारियों की मैराथन में यह सक्रिय भागीदारी समाज को एक सकारात्मक और ऊर्जावान संदेश देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement