वाराणसी। देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का 67वां जन्मदिन उनके उनके संसदीय क्षेत्र काशी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कहीं केक काटे गए, तो कहीं सफाई अभियान चलाया गया। वहीं लोगों ने पीएम का सपना साकार करने का संकल्प लिया। पीएम की लंबी आयु के लिए लोगों ने बाबा विश्वनाथ से कामना भी की। इस दौरान अनाथालय के बच्चों ने भी हर्षोल्लास से उनका जन्मदिन मनाया।