बठिंडा। बालियांवाली मूल निवासी सभा के अध्यक्ष अशोक कुमार बालियांवाली ने शुक्रवार को अपनी माता स्वर्गीय सीता देवी की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। गुप्ता ब्लड बैंक में लगाए गए शिविर के दौरान 41 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एडीसी फिरोजपुर शिवदेव सिंह दंदीवाल, जिला भाजपा शहरी बठिंडा के अध्यक्ष मोहित गुप्ता, मोदन सिंह मान, पवन कुमार, डाॅ. अमृत गुप्ता, डाॅ. प्रमोद सिंगला, सुखदर्शन गर्ग, अमरनाथ जिंदल, रमणीक वालिया, बालमुकंद गर्ग, राजीव गर्ग, रमेश गर्ग और दर्शन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :हैड फोन ने छात्रा को पहुंचाया मौत के मुंह में यह भी पढ़े :मंत्रों,बैंगन-आलू से मिटा आसाराम का दर्द