मोहाली। अपनी सेवाओं को शिक्षा विभाग में रेगुलर करवाने की मांग को लेकर पिछले 319 दिनों सेे डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा के कार्यालय के आगे भूख हड़ताल और धरने पर बैठे शिक्षा प्रोवाइडरों के काफी समय से संघर्ष का मूल्य पड़नेे के प्रभाव दिखाई देने लगे हैं। इसे लेकर संबन्धित विभाग के सूत्रों ने खुलासा किया है कि शिक्षा प्रोवाईडरों के संघर्ष के चलते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आदेशों पर सरकार और शिक्षा विभाग के उच्च आधिकारियों की ओर इन्हें रेगुलर करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार जल्द ही कोई फैसला ले सकती है। शनिवार को दिए धरने के दौरान जिला प्रधान नवेतज सिंह और मनिन्दर सिंह मरवाहा, के साथ होशियारपुर और मोहाली जिलों के अध्यापकों ने शामिल होकर अपनी मांग दोहराई। साथ ही हलका विधायक डेराबस्सी एन. के. शर्मा को मांग पत्र भी सौंपा।