करौली। जिला मुख्यालय स्थित पीएचडी विभाग में पीएचडी ठेकेदारों की दंबगई खुलेआम देखी जा रही है। जिससे सबसे अधिक परेशान हैं विभागीय अधिकारी और कर्मचारी। ऐसा ही मामला सामने आया है जेईएन के साथ। जब उसकी ओर से ठेकेदार की बात नहीं मानने और कहे अनुसार बिलों पर हस्ताक्षर नहीं करने पर महिला अधिकारी को अभद्रता झेलनी पड़ी। जिसके बाद पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार रामलखन मीना के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, महिला को अपमानित करने और बदतमीजी करने का मामला दर्ज कराए जाने की मांग की है। मीना ने भांकरी गांव में लगाए 6 नलकूपों का काम पूरा नहीं करने की बजाय पूरा पेमेंट उठाने की कोशिश में था और इसे लेकर जबरदस्ती जेईएन से हस्ताक्षर कराने की फिराक में था। घटना के बाद महिला कई घंटों तक अपने कार्यालय में बैठी रोती रही। लेकिन किसी अधिकारी ने ठेकेदार के सामने बोलने की जहमत नहीं उठाई। जबकि पहले भी कई अधिकारी ठेकेदारों की बदतमीजी के शिकार हो चुके हैं।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहरयह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर