khaskhabar.com: सोमवार, 08 अगस्त 2016 8:22 PM (IST)
बीकानेर। प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के जैसलमेर रोड पर पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात लुटेरे पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 40 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब पेट्रोल पंप कर्मचारी विनोद कुमार जोशी यह राशि जमा कराने के लिए एसबीबीजे बैंक जस्सूसर गेट जा रहा था। पंप से महज 100 मीटर की दूरी पर लुटेरे कार से आए। उन्होंने पहले आंखों में मिर्ची झोंकी। उसके बाद हथियार दिखा कर उसके पास रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। उसने पेट्रोल पंप पहुंच कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद एसपी अमनदीप सिंह मौके पर पहुंचे।