people throw notes in churu, two arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस को देख फेंके लाखों के नोट, दो गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 10:41 AM (IST)
पुलिस को देख फेंके लाखों के नोट, दो गिरफ्तार
चूरू। शहर के भालेरी थाना इलाके में देररात पुलिस की नाकाबंदी के दौरान एक अजीब नजारा देखने को मिला। नाकाबंदी से पहले ही एक कार से नोटों की गड्डियां उडऩे लगीं। कार सवार कार छोडक़र भागने लगे। पुलिस ने दौडक़र दो आरोपियों को दबोच लिया। एक आरोपी कुछ और करेंसी लेकर भागने में सफल हो गया। नोट बंदी के एक माह बीत जाने पर अब पुराने नोटों के साथ ही नए नोटों का बंडल भी देखने को मिल रहा है। चूरू के भालेरी थाना इलाके में देर रात पुलिस की नाकाबंदी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोई कार इधर आ रही है। इस कार में नोटों के बंडल रखे हैं। दरअसल तीन आरोपी कार में करीब 8 लाख रुपए लेकर एक्सचेंज कराने जा रहे थे। जब इन्होंने तारानगर पुलिस की सतर्कता देखी तो सावा रोड़ की ओर निकल गए। इधर भालेरी थाने की पुलिस भी सतर्क हो गई। आरोपियों ने जब पुलिस की नाकाबंदी को देखा तो कार से करीब 3 लाख 67 हजार रुपए फेंक भागने लगे। इनमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों श्रीगंगानगर के हैं। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। मिले नोटों में 1 लाख रुपए की नई करेंसी है। वहीं दो लाख 67 हजार 500 और 1000 के पुराने नोट हैं। पुलिस के मुताबिक भागने वाला आरोपी 4 लाख 33 हजार रुपए लेकर भागने में सफल हो गया। तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement