people play fire cracker about surgical strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आतिशबाजी कर किया कार्रवाई का स्वागत

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 7:30 PM (IST)
आतिशबाजी कर किया कार्रवाई का स्वागत
करनाल। भारत की ओर से आतंकवादी शिविरों पर हुई कार्रवाई के बाद से सीएम सिटी में जश्न का माहौल है। भाजपा व विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। कमेटी चौंक पर सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पटाखे व आतिशबाजी चलाकर इस कार्रवाई का स्वागत किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके थे अब स्थान, समय और जगह हम तय करेंगे, जिसके बाद अब पाकिस्तान को सही जवाब दिया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना ठीक होगा और किसी प्रकार की शांतिवार्ता अब पाकिस्तान के साथ नहीं होनी चाहिए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement