Pearl Group scam: CA Jaswinder Dang arrested for attesting forged documents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पर्ल ग्रुप घोटालाः जाली दस्तावेज़ तस्दीक करने के दोष में सीए जसविन्दर डांग गिरफ़्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 11:20 PM (IST)
पर्ल ग्रुप घोटालाः जाली दस्तावेज़ तस्दीक करने के दोष में सीए जसविन्दर डांग गिरफ़्तार
चंडीगढ़। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो की विशेष जांच टीम ने मंगलवार को पर्ल एग्रोटैक कारपोरेशन लि. (पीएसीएल) घोटाले से संबंधित जाली दस्तावेज़ तस्दीक करने के दोष में चार्टर्ड अकाउंटेंट जसविन्दर सिंह डांग निवासी लुधियाना को गिरफ़्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ़्तारी आईपीसी की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 384, 120-बी अधीन पुलिस स्टेशन पंजाब स्टेट क्राइम, एसएएस नगर में दर्ज एफआईआर नं. 1 तारीख़ 21 फरवरी 2023 की जांच के उपरांत की गई है। उन्होंने बताया कि पीएसीएल की एक्स्ट्रा ऑर्डनरी जनरल मीटिंग (ईओजीएम) जयपुर (राजस्थान) में स्थित इसके रजिस्टर्ड दफ़्तर में हुई दिखाई गई थी। जबकि यह दफ़्तर 7-8 सालों से बंद पड़ा था। फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों का प्रयोग करके पीएसीएल के तीन नए डायरेक्टरों की नियुक्ति भी की गई थी।
चार्टर्ड अकाउंटेंट जसविन्दर सिंह डांग ने सह मुल्जिमों के साथ साजिश रचकर फ़र्ज़ी दस्तावेज़ तस्दीक किए। तीन नये डायरेक्टरों हिरदेपाल सिंह ढिल्लों, सन्दीप सिंह माहल और धरमिन्दर सिंह संधू की नियुक्ति संबंधी दस्तावेज़ कॉर्पोरेट मामलों बारे मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किए। हालांकि सच्चाई यह है कि उसको पता था कि यह मीटिंग वास्तव में हुई ही नहीं थी।
प्रवक्ता ने बताया कि वह इस बात से भी भली-भाँति अवगत था कि लगभग 5 करोड़ गरीब और भोले-भाले निवेशकों ने पीएसीएल में लगभग 50,000 करोड़ रुपए का निवेश किया है। ज़िक्र योग्य है कि पीएसीएल लि. की जायदादों को बेचने और बिक्री से होने वाली कमाई पीएसीएल लि. में निवेश करने वाले निवेशकों को वापस करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के हुक्मों पर सेबी की तरफ से जस्टिस (सेवामुक्त) आरएम लोढा की अध्यक्षता अधीन एक कमेटी गठित की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement