Patwari caught taking bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 7:41 PM (IST)
रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी
श्रीगंगानगर। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 6 जेड गांव के पटवारी दीपक कुमार को पंद्रह सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी के एएसपी पृथ्वी सिंह ने बताया कि गांव के नवदीप सिंह ने शिकायत की थी कि गांव का पटवारी दीपक कुमार जमीन के पुराने स्टे के मामले में जमाबंदी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए जाल बिछाकर घूसखोर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब टीम की ओर से शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम के अनुसार पटवारी दीपक कुमार ने 6 जेड गांव में लिए गए एक किराए के मकान में अपना कार्यालय बना रखा था। जहां से वो कार्यालय के काम पूरे करता था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement