Patients Receive Treatment at Free Epilepsy Medical Camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 145 मरीजों को मिला उपचार

khaskhabar.com: बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 5:25 PM (IST)
निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 145 मरीजों को मिला उपचार
जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर.के. सुरेखा की टीम ने दी सेवाएं, मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित भीलवाड़ा। श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति, गुलाबपुरा की ओर से मंगलवार को संस्था परिसर में निःशुल्क मिर्गी रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 145 मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गईं, जिनमें 16 नए मरीज शामिल थे। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को आयोजित होने वाले इस शिविर में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी कॉलेज एवं हॉस्पिटल, जयपुर के वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. आर.के. सुरेखा की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव, योग और नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए योग को नियमित रूप से अपनाने पर जोर दिया। संस्था मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का स्वागत-अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। मंजू बांठिया एवं अनिल त्रिपाठी ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सहयोगकर्ताओं ने दी सेवाएं
शिविर में मित्र सेवा मंडल, ब्यावर के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रतीक लोढ़ा, मंत्री दिलीप सोनी एवं कोषाध्यक्ष छोटूलाल सोनी का सहयोग रहा। महिला मंडल सिरकाली की ओर से मंजू बांठिया के सौजन्य से सहयोग प्रदान किया गया। मित्र सेवा मंडल के दिलीप सोनी, धर्मी चंद भाटी, निलेश एवं अनिल त्रिपाठी तथा महिला मंडल सिरकाली की मंजू बांठिया और रतन बाई कोठारी ने सेवाएं दीं।
शिविर में मदन लाल लोढ़ा, मूल चंद नाबेड़ा, मदन लाल रांका, सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी, प्रेम पाडलेचा, ज्ञान बाबेल, दिलीप पाराशर, दिलीप विश्वकर्मा, रामकृष्ण त्रिपाठी, अनीता रांका एवं पूजा कोठारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सहयोग किया। शिविर का संचालन अनिल चौधरी ने किया।
पूरे अक्टूबर माह भोजन सेवा से 300 से अधिक लोग लाभान्वित
संस्था की ओर से मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए अक्टूबर माह में पूरे महीने निःशुल्क भोजन सेवा की व्यवस्था की गई। यह सेवा स्वर्गीय हरकचंद लोढ़ा की पुण्य स्मृति में विजयनगर के धनोप निवासी अमरचंद, भागचंद, बसंत कुमार, अंकित कुमार, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार एवं रोशन कुमार लोढ़ा परिवार के सौजन्य से संचालित की गई। इस भोजन सेवा से 300 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हुए। संस्था ने सहयोगकर्ता परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement