Pathankot: Woman suspicious death, parents accuse in-laws of murder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 8:01 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पठानकोट : महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पर हत्या का आरोप

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 नवम्बर 2024 1:58 PM (IST)
पठानकोट : महिला की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पर हत्या का आरोप
पठानकोट। इंदिरा कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मृतिका के मायके वालों ने ससुराल परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है, और पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतिका की पहचान रुचिका के रूप में हुई है। उसके भाई के बयान के आधार पर, पुलिस ने रुचिका के ससुराल परिवार के तीन सदस्यों - जेठ, जेठानी, और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतिका के परिवार का कहना है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे और घर से बाहर निकालने की धमकी देते थे। मृतिका के भाई और माँ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब रुचिका का पति घर पर नहीं था, तो उसके ससुरालवालों ने उसे फांसी लगाकर हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
पुलिस अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतिका के भाई की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement