Advertisement
यूपी का विभाजन एक दिन होना निश्चित, राजभर का बेटा होगा पूर्वांचल में पहला सीएम : ओम प्रकाश राजभर

उन्होंने कहा, "उन्होंने सही कहा है कि अगर राहुल गांधी महिलाओं का सम्मान करते तो जो महिलाओं के लिए बिल आया था कि 33 प्रतिशत रिजर्वेशन महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में सीटें सुरक्षित कर दी जाएं, तो उसका विरोध नहीं करते, समर्थन में रहते। चाहे अखिलेश यादव हों, चाहे राहुल गांधी हों, ये सारे लोग महिलाओं के अधिकार के विरोधी हैं।"
अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन की अटकलों पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "वो गठबंधन नहीं करेंगे, वो भ्रम में न रहें। मुसलमानों के नेता अखिलेश यादव और राहुल यादव अपने को मानते हैं। ओवैसी तो चाह रहे हैं कि मुसलमान का बेटा मुख्यमंत्री बने। ये न तो अखिलेश यादव को पसंद है, न तो राहुल को पसंद है, तो कैसे ये लोग गठबंधन करेंगे।"
वहीं, समाजवादी पार्टी को निशाना बनाने वाले पोस्टरों का समर्थन करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा ने अपने शासनकाल में अपराधियों को संरक्षण दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे अपराधियों को बढ़ावा दिया। राजभर ने कहा कि सपा की सरकार में अपराध और माफियाराज चरम पर था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अम्बेडकरनगर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


