Paramilitary Force engaged in the protection of EVMs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईवीएम की सुरक्षा में लगी पैरामिलिट्री फोर्स

khaskhabar.com: बुधवार, 01 मार्च 2017 11:23 PM (IST)
ईवीएम की सुरक्षा में लगी पैरामिलिट्री फोर्स
गोंडा। मतदान की समाप्ति के बाद कृषि उत्पादन मण्डी समिति में रखी ईवीएम के सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलिट्री फोर्स को सौंप दी गई है। अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिले की सात विधानसभाओं के लिए सोमवार को मतदान कराया गया। शाम से ही ईवीएम जमा कराने के लिए कृषि उत्पादन मण्डी समिति में मतदान कर्मियों का आना शुरू हो गया। पहले तो कर्मियों ने बैठकर ईवीएम व अभिलेख तैयार कराए। इसके बाद ईवीएम जमा करने का दौर शुरू हुआ। इसके लिए अलग-अलग सेक्टर वार कर्मियों को लगाया गया था। जिन्हें बूथों की लिस्ट के साथ ही अन्य डाटा दिया गया था। यहां पर पूरी रात ईवीएम जमा कराने का क्रम चलता रहा। सुबह पांच बजे तक ईवीएम को जमा कराया गया। इसके बाद यहां बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी पैरामिलेट्री फोर्स को दे दी गई। जवानों ने बैरीकेोटग करके सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है। साथ ही यहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है।
आयोग के प्रेक्षकों के साथ ही अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। एडीएम त्रिलोकी सिंह ने बताया कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करा दी गई है। गल्ला मंडी में ही 11 मार्च को मतगणना होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां आज भी महारास करते हैं राधा-कृष्ण, देखने वाले का अंजाम जान कर रूह कांप जाएगी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement