Advertisement
पंचायतराज चुनाव-2026 : मातृशक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं ने रैलियों से दिया मतदान का संदेश

जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पंचायत समिति कामां क्षेत्र में महिलाओं ने मातृशक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों में भाग लिया। कामां ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इसी क्रम में बृजनगर और पहाड़ी क्षेत्र में भी बाल विकास एवं परियोजना विभाग की महिलाओं ने अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और राजीविका से जुड़ी महिलाओं की सहभागिता से मतदाता जागरूकता गतिविधियों को जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


