अम्बाला। पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही फायरिंग को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि छोटी मोटी सर्जरी से पाकिस्तान बाज नहीं आने वाला है और अब उसकी मेजर सर्जरी करनी जरूरी हो गई है। हमारे जवान बाॅर्डर पर मुस्तैद हैं और पाक जवानों के साथ आतंकियों के हर कदम का कड़ा जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के अंटेहड़ी गांव निवासी और 17 सिख रेजीमेंट निवासी मनदीप सिंह की शहादत और बहादूरी पर पूरे देश को गर्व है। विज ने एमएचएम नेताओं और सरकार के बीच दो घंटे चली वार्ता को विफल बताया और कहा कि वे बर्खास्त कर्मचारियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। जिसे किसी कीमत पर नहीं माना जाएगा। साथ ही विज ने कहा कि विभाग ने एंबुलेंस चालक की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है और जल्द ही सभी एंबुलेंस में नए चालक रखे जाएंगे। लेकिन प्रदेश के मरीजों केा किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं
क़दम ? आप भी पढ़ेंयह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी...