पाली । जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने काश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने आतंक विरोधी नारे लगाए एवं हमले में पाकिस्तान का हाथ बताते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला जलाया। साथ ही केंद्र से कड़ा कदम उठाने की मांग की ।