Organized the first farmer debate on the topic of nurturing cuOrganized first farmer debate on natural farmingltivation Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्राकृतिक खेती विषय पर प्रदेश की प्रथम किसान परिचर्चा आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 5:37 PM (IST)
प्राकृतिक खेती विषय पर प्रदेश की प्रथम किसान परिचर्चा आयोजित
आचार्य देवव्रत ने कहा कि खाद के लिए प्रयोग में लाए जा रहे विभिन्न प्रकार के रसायन आरंभ में पैदावार बढ़ाते हैं किन्तु धीरे-धीरे भूमि को बंजर बना देते हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे पदम डॉ. सुभाष पालेकर द्वारा प्रचारित प्राकृतिक खेती की विधि अपनाएं। यह विधि आर्थिक रूप से भी लाभदायक है तथा इसमें रसायनिक खाद की अपेक्षा जल भी काफी कम प्रयुक्त होता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कृषि के उत्पादों के विपणन के लिए भी योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए समूह बनाकर कार्य करें। राज्यपाल ने कहा कि रसायन खाद युक्त कृषि कैंसर जैसे भयावह रोग को बढ़ावा दे रही है। शोध के अनुसार गत एक से डेढ़ वर्ष में कैंसर रोगियों की संख्या में 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। प्राकृतिक कृषि के उत्पाद इस दिशा में भी मनुष्य एवं अन्य जीवों के लिए सर्वश्रेष्ठ हैं। आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्रदेश सरकार देसी गाय की खरीद को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही प्रावधान करने जा रही है। किसानों को देसी गाय क्रय करने के लिए 25 हजार रुपये का उपदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देसी गाय कृषि के साथ-साथ किसान की आय वृद्धि में भी सहायक बनेगी। देसी गाय के दूध की गुणवत्ता पूरे विश्व में सिद्ध हुई है। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement