Organized the first farmer debate on the topic of nurturing cuOrganized first farmer debate on natural farmingltivation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्राकृतिक खेती विषय पर प्रदेश की प्रथम किसान परिचर्चा आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 5:37 PM (IST)
प्राकृतिक खेती विषय पर प्रदेश की प्रथम किसान परिचर्चा आयोजित
शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कृषकों का आह्वान किया कि वे प्राकृतिक खेती को समर्पण एवं ईमानदारी के साथ अपनाएं ताकि उत्पादन एवं भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़े। आचार्य देवव्रत आज डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती पर आयोजित किसान परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे। आचार्य देवव्रत ने कहा कि अनुसंधानों ने यह सिद्ध किया है कि प्राकृतिक खेती भूमि की उपजाऊ शक्ति को बढ़ाती है तथा मानव के स्वास्थ्य की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि वह प्राकृतिक कृषि के संबंध में स्वयं अनुभव करने के उपरांत ही किसानों को इस दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे 25 वर्ष तक रसायनिक खाद युक्त कृषि एवं जैविक खेती करने के उपरांत प्राकृतिक खेती की ओर प्रवृत हुए तथा इसके परिणाम ने उन्हें किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक कृषि प्रकृति के मूल तत्वों मूलत: देसी गाय पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रयोग में लाए जाने वाले अन्य तत्व भी प्रकृति से ही लिए गए हैं। देसी गाय के मात्र एक ग्राम गोबर में 300 करोड़ से अधिक लाभदायक जीवाणु पाए जाते हैं। यह जीवाणु भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं। देसी गाय के गोबर के उपयोग से प्राकृतिक रूप से केंचुओं की बढ़ोत्तरी होती है जो भूमि को दीर्घावधि के लिए कृषि योग्य बनाकर वर्षा जल संग्रहण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement