Organized the first farmer debate on the topic of nurturing cuOrganized first farmer debate on natural farmingltivation Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्राकृतिक खेती विषय पर प्रदेश की प्रथम किसान परिचर्चा आयोजित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 5:39 PM (IST)
प्राकृतिक खेती विषय पर प्रदेश की प्रथम किसान परिचर्चा आयोजित
शून्य बजट प्राकृतिक कृषि के परियोजना निदेशक राकेश कंवर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती के संदर्भ में राज्य में यह प्रथम किसान परिचर्चा आरंभ की गई है। शीघ्र ही ऐसी परिचर्चाएं राज्यभर में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 80 विकास खण्डों में से 79 विकास खण्डों में 2547 कृषक प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। हाल ही में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने प्राकृतिक कृषि को पूरे देश में कार्यान्वित करने के लिए सभी राज्यों की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। केन्द्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं में प्राकृतिक खेती के लिए धन भी उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर बिलासपुर के प्राकृतिक खेती कर रहे कृषक ब्रह्म दास, शिमला के रोहड़ू के कृषक अनिल चौहान, ठियोग के कृषक संदीप शर्मा, सिरमौर के नाहन के कृषक हरिंद्र सिंह, पावंटा साहिब की कृषक जसविंद्र कौर, ऊना के बंगाणा के कृषक मंजीत सिंह, सोलन के नालागढ़ के कृषक श्याम लाल, बद्दी की लोधीमाजरा की किसान रक्षा देवी तथा गम्भर पुल के किसान शेर सिंह ने इस विषय पर अपने अनुभव साझा किए। अन्य किसानों ने भी विचार-विमर्श में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। शून्य बजट प्राकृतिक कृषि के कार्यकारी निदेशक डॉ. राजेश्वर चंदेल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती के विषय पर एक लघु वृत्तचित्र भी दिखाया गया। इस अवसर पर निदेशक कृषि देशराज शर्मा, उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा सहित सोलन, शिमला, बिलासपुर, सिरमौर तथा ऊना के 800 से अधिक किसान एवं विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अजब गजबः यहां शिवलिंग पर हर साल गिरती है बिजली

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement