order for start the every atm machine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सभी एटीएम मशीनों को प्रारंभ किए जाने के निर्देश

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 5:20 PM (IST)
सभी एटीएम मशीनों को प्रारंभ किए जाने के निर्देश
पलवल। उपायुक्त ने बैंकों के जिला समन्वयकों के साथ की बैठक की। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विमुद्रीकृत 500 रुपए व 1000 रुपए मूल्य के नोटों को बैंकों में बदलने तथा जमा करवाने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने निर्देश दिए कि जिला क्षेत्र में सभी एटीएम मशीनों को क्रियाशील किया जाए। सभी बैंक शाखाओं में पर्याप्त नकदी की व्यवस्था की जाए। पलवल जिला क्षेत्र में स्थित बैंकों के जिला समन्वयकों की लघु सचिवालय में बैठक लेते हुए उपायुक्त ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विमुद्रीकृत 500 रुपए व 1000 रुपए मूल्य के नोटों को बैंकों में बदलने तथा जमा करवाने की प्रक्रिया की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यह भी पढ़े : कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कम यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement